समस्तीपुर: चारों गांव में युवक की गिरफ्तारी का विरोध कर रही मां को पुलिस ने जीप से टक्कर मारकर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाने के चारों गांव के रहने वाले प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि वारिसनगर थाने की पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल के साथ उनके घर पर आकर उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनकी मां फुलपरी देवी ने गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ किया तो जीप से टक्कर मारकर पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।