समस्तीपुर: विवेक विहार मोहल्ले में नाला सफाई के दौरान स्लैब तोड़ दिए जाने को लेकर मोहल्ले वासियों में आक्रोश
भाकपा माले के जिला स्थाई कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नाला सफाई के दौरान नगर निगम के द्वारा स्लैप तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया है कि इसके बाद कई लोग चोटिल हो गए हैं। नगर निगम से मांग की गई है तीन दिनों के अंदर सड़क को मोटरेबल नहीं बनाया गया तो मोहल्ले वासी के साथ आंदोलन किया जाएगा।