आज सोमवार की दोपहर 2 बजे जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर ने नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन कार्यक्रम में आज कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए।