नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर जारी हड़ताल खत्म, दो दिन बाद व्यापार पटरी पर लौटा, 300 ट्रकों की निकासी शुरू
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रुपईडीहा में क्लीयरिंग एजेंटों, ट्रक चालकों और आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद समाप्त हो गई। उप जिलाधिकारी नानपारा अनीता यादव के मौखिक आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही सीमा पर ठप पड़ा व्यापार पटरी पर लौटा