बिसौली: दुंदपुर गांव के पास बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Apr 16, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। आसफपुर कस्बा निवासी शांति देवी पत्नी राजपाल अपने बेटे छोटे लाल के साथ गांव द्वंदपुर से दवाई लेकर साइकिल से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर बैठी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हुए।