बेनीपुर: मोहर्रम बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ ने दिए निर्देश
मोहर्रम पर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार को बहेड़ा थाना परिसर में एसडीपीओ बासुकी नाथ झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि बिना लाइसेंस का ताजिया जुलूस निकालने वालों के विरोध कार्रवाई की जाएगी ताजिया जुलूस एवं मिलन पूर्व निर्धारित रास्ते से ही निकाला जाएगा