मंझनपुर: कौशाम्बी में ग्राम पंचायतों की कमान पंचायत सहायकों को सौंपने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी के माध्यम सौंपा। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मांग उठाई कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को प्रशासक अथवा सह-प्रशासकीय दायित्व सौंपा जाए, ताकि विकास और प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।