विद्युत ऊर्जा चोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा भरगामा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा अंतर्गत हुआ है। शीर्ष प्रबंधन के निर्देश पर बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर कनीय विद्युत अभियंता निशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार, मानव बल उपेंद्र यादव, महेंद्र मेहता एवं प्रियदर्शी कुमार शामिल थे।