केकड़ी: संत रंगराम महाराज की 35वीं पुण्यतिथि मनाई, केकड़ी में समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी, संतों ने सेवा का संदेश दिया
Kekri, Ajmer | Jul 5, 2026 केकड़ी पीठ रामानंद कोट संत सेवा आश्रम में संत रंगराम महाराज की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार शाम 4 बजे तक मनाई गई।महोत्सव का शुभारंभ समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना,पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने संत रंगराम महाराज के त्याग,तपस्या,मानव सेवा और आध्यात्मिक जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।l