डोमचांच: नवलशाही के कानिकेंद में अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत
कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद स्थित माँ चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार के पास एक हिरण की सड़क हादसे में शनिवार को 8 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने हिरण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।