भिंड नगर: ड्रेस वितरण व्यवस्था में बदलाव को लेकर मप्र कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कार्यालय से भाजपा सरकार पर साधा निशाना
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए छात्र-छात्राओं की ड्रेस वितरण व्यवस्था में बदलाव को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।दोपहर 1 बजे कार्यालय से स्वदेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 92 लाख विद्यार्थियों को पहले ड्रेस के लिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी से देते थे