टोंकखुर्द: टोंकखुर्द में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 जुलाई तक किया जा रहा है डेंगू निरोधक माह का आयोजन
शुक्रवार शाम 6 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू निरोधक माह 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक टोंकखुर्द मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, डेंगू रोग संक्रमित मादा ए डीज मच्छर के काटने से फैलता है, यह मच्छर दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है।