टिकारी: करहटटा ग्राम पंचायत में आगामी 7 जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को शामिल होने का मुखिया ने किया आह्वाहन
Tikari, Gaya | Jul 2, 2026 करहट्टा ग्राम पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित विशेष सहयोग शिविर की सफलता को लेकर स्थानीय मुखिया अरुणोदय मिश्रा के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसको लेकर गुरुवार को मुखिया ने ग्रामीणों को आगामी 7 जुलाई को पंचायत सरकार भवन करहट्टा में आने का निमंत्रण दिया। जिसके माध्यम से पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा कर आपसी विचार कर रणनिति बनाई जायेगी।