जशपुर: केराकछार में डबरी में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केराकछार (बम्बेनापारा) में डबरी के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण खाखा (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमर साय खाखा, निवासी केराकछार बम्बेनापारा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण खाखा 2 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने खेत में लगे धान फसल को देखने डबरी के पास गया था, लेकिन रात में घर वापस नह