बरेली: कैफे बवाल के आरोपी ऋषभ ठाकुर पर पुलिस का सख्त एक्शन, 6 महीने के लिए बरेली से किया जिला बदर
राजेंद्रनगर के कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा करने वाले मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सरकारी वाहन से बदायूं बॉर्डर तक छोड़ते हुए बरेली जिले से बाहर कर दिया। ऋषभ पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट के तहत उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है।