राजगढ़: मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना की व्यवस्थाओं की भोपाल संभाग आयुक्त ने की समीक्षा
भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने शाम 4:00 बजे करीब करना गांव पहुंचकर मोहनपुरा सिंचाई परियोजना के पंप हाउस, प्रेशर सिस्टम, सोलर कनेक्शन पैनल तथा किसानों के बीच जल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चाभी की।