बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए
बल्देवगढ़ नगर के विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित हुई।जिसमें विकासखंड क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उक्त बैठक में शामिल हुई। आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष शशि राय के द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 माह से मानदेय नहीं मिला है।जिस कारण से वह लगातार परेशान हो रही है।