खुसरूपुर: खुसरूपुर सामुदायिक चबूतरा पर मानव अधिकार मंच के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर दिया गया एक दिवसीय धरना।
मानव अधिकार मंच के बैनर तले खुसरूपुर सामुदायिक चबूतरे पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। धरना का नेतृत्व मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामजतन यादव ने किया है। भय,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महंगाई, गिरती बिधि व्यवस्था को सुधारने की मांग किया है। खुसरूपुर चौराहा से सामना मैदान तक नाला के साथ पथ निर्माण व प्रखंड व थाना भवन निर्माण की मांग किया है।