हुसैनाबाद: आस्था पर वार: हुसैनाबाद के दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी, देवी-देवताओं के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर
हुसैनाबाद: शहर के जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के मुकुट समेत अन्य कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब दो बजे की है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी