डोमचांच: सपही तालाब में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की हुइ मौत
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सपाही में मंगलवार की शाम तालाब में डूबने से 2 वर्षीय मासूम आकाश आयिंद पिता अमित आइंद की मौत हो गई। बुधवार को बच्चों का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बच्चा नलवा स्कूल के पीछे स्थित तालाब की तरफ चला गया था। पैर फिसलने से तालाब में डूबने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।