हरदा: जिले में 100 फीसदी मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ सक्रिय, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
Harda, Harda | Jun 18, 2026 हरदा के भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश ने प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांगें रखीं। संघ ने समर्थन मूल्य पर मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित करने के साथ ही किसानों को ट्रैक्टरों में डीजल आपूर्ति से संबंधित नियमों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की।