नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पद हुआ रिक्त
नगरनौसा प्रखंड प्रमुख रंजु कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को भारी बहुमत से पारित हो गया। इसके साथ ही उनकी कुर्सी चली गई और प्रमुख का पद रिक्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख सुमंती देवी ने की।