भोपाल के छोला मंदिर इलाके में ट्रक की चपेट में आए ई-रिक्शा शोरूम के मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शोरूम मैनेजर रिवर्स हो रहे ट्रक की चपेट में आ गए थे। ट्रक की चपेट में आने के कारण शोरूम मैनेजर गंभीर रूप से घायल हुए थे और परिजनों ने उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था ।