बिसौली: पंजाब नेशनल बैंक बिसौली में नए प्रबंधक ने पहली बैठक में ग्राहक सेवा में सुधार और त्वरित समाधान पर जोर दिया
Bisauli, Budaun | Apr 24, 2026 बिसौली में पंजाब नेशनल बैंक की बिसौली शाखा में नवागत प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।शुक्रवार को 2 बजे करीब आयोजित बैठक में शाखा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।