डीग: अंधड़ और बारिश से विकलांग का आशियाना हुआ क्षतिग्रस्त, लाखों का सामान मलबे में दबा
क्षेत्र में रविवार रात्रि को आए तेज अंधड़ और बारिश ने कई स्थानों पर जनजीवन को प्रभावित किया। इसी दौरान जिले के गांव नगला दांदू में एक विकलांग व्यक्ति का आशियाना भी प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। गांव निवासी सुंदर सिंह जाटव का एक कमरा, जिस पर सीमेंट की टीन डली हुई थी, तेज हवाओं और बारिश के दबाव को सहन नहीं कर सका और अचानक भरभराकर ढह गया।