सिकंदरा: सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने लोडर में मारी टक्कर, दोनों वाहन तालाब में गिरे; चालक समेत 2 घायल
सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरे। हादसे में लोडर चालक शेरू और पशु व्यापारी रहीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप