अररिया: जहांगीर बस्ती के समीप ट्रैक्टर और मैजिक वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, पुलिस की मदद से लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Nov 11, 2024 अररिया-जीरोमाइल फोरलेन मार्ग जहांगीर बस्ती के पास मेजिक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो जाने के जीवन ज्योति डिस्ट्रीब्यूटर के कर्मी शंकर दास बुरी तरह घायल हो गया। जिसे डायल 112 पुलिसकर्मी के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।