मुरैना नगर: मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर शादी बनी मुसीबत,छौंदा टोल से बानमौर तक लगा लंबा जाम,जाम में एम्बुलेंस फंसी,वीडियो हुए वायरल।
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार शाम से देर रात तक भीषण जाम लगा रहा। छौंदा टोल टैक्स से बानमौर तक वाहनों की लंबी कतारें लगने से एम्बुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे। जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मदद मांगी। देर रात पुलिस की मशक्कत के बाद यातायात देर रात बाद सुचारु हो सका। जाम का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।