भभुआ: भभुआ वार्ड 11 जायका गली में आपसी विवाद में पत्नी को पति, भसुर व अन्य सदस्यों ने किया मारपीट, थाना में दिया गया आवेदन
भभुआ वार्ड 11 जायका गली में आपसी विवाद में पत्नी को पति भसुर व अन्य सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को 2:30 बजे थाना पर पहुंची पीड़ित महिला भभुआ वार्ड 11 निवासी अजीत कुमार केसरी की पत्नी आकृति देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में मेरे पति द्वारा और घर के सदस्यों द्वारा गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया गया तो मेरे पति और भसुर ने मारपीट किया है।