आरएसएस नेताओं द्वारा केरल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कथित अमानवीय घटना के विरोध में गाजीपुर की कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के विभिन्न घटक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध के दौरान पांच कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।