सिवनी: सिवनी पहुंचे पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद सेन, समाज हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Seoni, Seoni | Jun 15, 2026 सिवनी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद सेन एवं नगर पालिका अध्यक्ष रायसेन सविता जमुना सेन का अल्प प्रवास के दौरान आगमन हुआ। सोमवार को वे युवा भाजपा नेता शुभम श्रीवास के निवास पहुंचे, जहां सेन समाज के पदाधिकारियों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान समाज के उत्थान, समाज भवन निर्माण तथा भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।