धनौरा: गजरौला के मोहल्ला अंबेडकर नगर में स्थित काशीराम कॉलोनी में जल निकासी न होने से लोग हुए परेशान, किया प्रदर्शन #jansamasya
गजरौला अंबेडकर नगर में स्थित काशीराम कॉलोनी में जल निकासी न होने के कारण कॉलोनी वासी परेशान किया प्रदर्शन, कॉलोनी की रहने वाली पूनम,कमलेश, रतन देवी, उषा, रजनी देवी,विमलेश देवी आदि कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है की बारिश में नल का पानी घरों में घुस जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी होती है।