शिकोहाबाद: सूरजपुर में बिजली कर्मचारी से डोर-टू-डोर अभियान के दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने की मारपीट, SDO ने दी जानकारी
विद्युत विभाग में टीजी 2 के पद पर तैनात निर्मल कुमार ग्राम सूरजपुर में डोर टू डोर अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग मुंह पर साफा बांध कर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। हंगामा हुआ तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी और तीनों लोग बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। एसडीओ सत्य प्रकाश सिंह ने शनिवार की दोपहर जानकारी दी।