इटावा: ऊसराहार इलाके में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल व्यापारी की 15 दिन के उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
Etawah, Etawah | Dec 16, 2025 ऊसराहार क्षेत्र के ताखा गांव में दोस्त की बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक सूर्यकांत गुप्ता की 15 दिन चले उपचार के बाद मौत हो गई। सोमवार रात 12 बजे सूर्यकांत ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने पीएम कराया। मंडी निवासी सीआरपीएफ जवान शेषनाग ने गोली चलाई थी।