पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के हरिजन बस्ती, तोड़ेतोपा में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मनीषा मुखी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सरायकेला थाना क्षेत्र के धर्मडीहा की निवासी थी और वर्तमान में अपने पति गुरुआ मुखी के साथ गुरुचरण सोय के मकान में रह रही थी।