पुनासा: खंडवा में बारिश का दौर जारी, दोपहर की तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी, किसानों ने शुरू की बोवनी
Punasa, Khandwa | Jun 27, 2026 खंडवा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे शहर में तेज बारिश हुई, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर पानी बह निकला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर के निचले इलाकों में कुछ समय के लिए जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली।