नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री का खोया बैग आरपीएफ द्वारा लौटाया गया
Namkum, Ranchi | Jun 9, 2026 रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री का खोया बैग आरपीएफ द्वारा लौटाया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन से एक लावारिस बैग मिला, आरपीएफ ने बैग के स्वामी की तलाश की, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। हालांकि बाद में नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैग की मालिक उषा कुमारी से संपर्क किया गया।