मेदिनीनगर (डालटनगंज): घोरीघाट बाजार के पास बाइक-टेंपो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, MMCH में भर्ती
पलामू जिले पाटन थाना क्षेत्र के गोरीघाट बाजार के समीप बुधवार शाम बाइक और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया गया।