कोल: सिविल लाइन पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन सभा में हुए शामिल
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 2024 लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए होने वाले नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन की शिरकत करने के लिए आज अलीगढ़ पहुंचे।इस दौरान उपमुख्यमंत्री के द्वारा एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टीयों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा इस बार विपक्षियों की जमानत होगी ज़ब्त।