नौडीहा बाज़ार प्रखण्ड क्षेत्र के रिसियापा से कवल तक पथ का सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि भितिहरवा टोला में रोड के साइड में गढ़वाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पानी का पटवन नहीं कि जा रही है। वहीं अंदर की खुदाई में बिना सीमेंट का पथर डाल कर जोड़ दिया जा रहा है।