नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर वैशाख पूर्णिमा पर भव्य नर्मदा महाआरती का आयोजन
शुक्रवार को सेठानी घाट पर वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर माँ नर्मदा नदी की पारम्परिक महाआरती श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यह महाआरती प्राचीन नर्मदा मंदिर के सामने पंच विप्रजनों द्वारा विधिवत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस आयोजन की शुरुआत मई 2009 में महन्त प्रज्ञा भारती के सानिध्य एवं पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने की।