मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर का सख्त संदेश,नकली खाद,कालाबाजारी और अवैध उर्वरक कारोबार की सूचना दें,दोषियों को नहीं मिलेगी राहत।
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी,अवैध बिक्री,भंडारण और नकली खाद के कारोबार पर कार्रवाई के लिए सूचना दाता प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।20 मई से 30 सितंबर तक चलने वाली योजना में सही सूचना देने पर एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।प्रशासन ने किसानों से अवैध गतिविधियों की सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग की अपील की।