आरा: मोखलिसा गांव में पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से तीन लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 6, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों ही जख्मी एक पक्ष के बताए गए हैं। ज़ख्मियों ने बताया कि पैसे को लेकर के पूर्व से भी बात चल रहा था। अचानक दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया है।