दीपावली पर्व के बाद अब लोअर मॉलरोड का कार्य शुरू गया है। आपको बता दें दीपावली पर्व के चलते कार्य बीच में बंद रहा। रविवार चार बजे लोक निर्माण विभाग के एई तुला टम्टा ने बताया कि यहां कार्य शुरू किया जा चुका है। पहले चरण में पूरे संवेदनशील क्षेत्र को भूमिगत पाइलिंग के माध्यम से रोका जाएगा।