हाथरस: जिला अस्पताल के बाहर दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे, दुकानदार का सामान सड़क पर गिरा, मची अफरा-तफरी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर बुधवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग दो आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया लड़ते-लड़ते दोनों ही सांड एक दुकान में घुस गए जिससे दुकानदार का सामान सड़क पर फैल गया और उसका नुकसान हो गया अचानक से हुई दोनों की लड़ाई को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई स्थानीय दुकानदारों ने लाठी डंडों से दोनों सांडों को मारपीट कर भगाया!