इंदौर: कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे किसान परिवार ने की तहसीलदार और पटवारी की शिकायत, अपर कलेक्टर ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश
Indore, Indore | Feb 27, 2024 पिपलिया राव क्षेत्र के किसान परिवार ने तहसीलदार और पटवारी पर भूमाफिया के साथ सांठ गांठ कर रिकॉर्ड में हेरा फेरी का आरोप लगाया है। अपर कलेक्टर ने क्षेत्रीय एसडीएम को जांच के निर्देश दिए है,सचिन हार्डिया के परिवार की पिपलिया राव क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन है, सर्वे नंबर 208 की जमीन वर्षों से तीन खातेदारों के नाम दर्ज है।