इंदौर: केसरबाग रोड के रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर की शिकायत
Indore, Indore | Feb 27, 2024 इंदौर के कैसरबाग रोड पर स्थित शराब दुकान को लेकर रहवासियों ने जनसुनवाई में अपनी समस्याएं बताई है। इस पूरे मामले में रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में शराब दुकान होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। नशाखोरी बढ़ने से अपराध बढ़ रहे है ओर पिछले 2 वर्षों में ही करीब 300 से अधिक वारदातें हुई हैं जिसमें दो हत्याएं भी शामिल है।