सरोजनी नगर: फीनिक्स प्लासियो मॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म
गोधरा कांड पर आधारित फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने के लिए फीनिक्स प्लासियो मॉल में आज बृहस्पतिवार की दोपहर 12:00 लगभग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। बताया गया की फिल्म में लीड रोल में अभिनेता विक्रांत मैसी है। जो मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।