बिजौलियां कस्बे के सब्जी मंडी क्षेत्र में फूटाकोट की ओर जाने वाली गली की शुरुआत में बनी नाली और उस पर लगी जाली इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। नाली की चौड़ाई अधिक होने और उस पर लगी लोहे की जाली उखड़ जाने से आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, गली के मोड़ पर बनी यह नाली काफी गहरी और चौड़ी है। छोटी जाली उखड़ जाने