शाहजहांपुर: अवैध कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला, 22 हजार वर्गमीटर क्षेत्र कराया गया खाली
शाहजहाँपुर। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने अभियान तेज करते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अजीजगंज, शाहवेगपुर और ककरा काकर क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 22 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को खाली कराया गय